लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
लोकेशन: पीसांगन, अजमेर
संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी
पानी के हौज में मिला शव
पीसांगन क्षेत्र के पिचोलिया सरहद स्थित सुखपाल पड़ौदा के पानी के हौज में 22 अगस्त को समरथपुरा निवासी कालूसिंह रावत का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।
पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी तीजा रावत और उसका भगवानपुरा निवासी प्रेमी शब्बीर मोहम्मद इस मामले में शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी और उसके प्रेमी की भूमिका पाई गई। न्यायालय ने दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
थानाधिकारी ने दी जानकारी
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
