Home crime दिनदहाड़े फायरिंग का आरोपी महिला भेष में गिरफ्तार

दिनदहाड़े फायरिंग का आरोपी महिला भेष में गिरफ्तार

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर-बनी सिंह मीना
महिला भेष में ही शहर में निकाला जुलूस
गंगापुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का संदेश
गंगापुर सिटी ,सवाई माधोपुर । दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे बदमाश को गंगापुर सिटी पुलिस ने महिला के भेष में गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी गोलू गुर्जर पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से जुलूस निकाला, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय का संदेश दिया गया।N
पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज मीणा और कोतवाली थानाधिकारी करणसिंह राठौड़ के नेतृत्व में आरोपी का जुलूस कोतवाली थाना, देवी स्टोर चौराहा, खारी बाजार, चौपड़, कैलाश टॉकीज, जामा मस्जिद, फव्वारा चौक, कचहरी रोड होते हुए पुनः कोतवाली थाना तक निकाला गया। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर अनिल बेनीवाल ने बताया कि माल गोदाम रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी में 2 दिसंबर को बदमाशों ने महेंद्र उर्फ काडू पहलवान पर फायरिंग की थी। इस मामले में कोतवाली थाना गंगापुर सिटी में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी गिर्राज मीणा के निर्देशन में कई टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। अब तक इस मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
थानाधिकारी करणसिंह राठौड़ को मुखबिर से सूचना मिली कि फायरिंग में शामिल आरोपी गोलू गुर्जर महिला के भेष में श्योसिंहपुरा रोड की ओर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला के वेश में घूमते व्यक्ति को देख पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपी सरसों के खेत में भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने भेष बदलकर छिपने और फायरिंग की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी गोलू गुर्जर, उम्र 21 वर्ष, निवासी सुरगढ़ थाना बाटोदा है। कार्रवाई में थानाधिकारी करणसिंह राठौड़ सहित पुलिस टीम के सदस्य शामिल रहे। सोमवार को ही पुलिस अधिकारियों द्वारा बदमाश गोलू गुर्जर को महिला के भेष में ही जुलूस निकाला। बदमाश के जुलूस को देखने के लिए काफी संख्या में लोग उत्सुक दिखाई दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version