Home crime डीग में कहासुनी में हुआ खूनी संघर्ष, महिला सहित तीन घायल

डीग में कहासुनी में हुआ खूनी संघर्ष, महिला सहित तीन घायल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क -मुकेश सैनी की रिपोर्ट

डीग में कहासुनी में हुआ खूनी संघर्ष, 

भरतपुर जिले के डीग सदर थाना इलाके के गांव कोरेर में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को डीग अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर दो लोगों को भरतपुर रेफर किया गया है।

पीड़ित महिला ने बताया

घायल महिला अभीना ने बताया कि झगड़े के दौरान उसके पति के सिर में गंभीर चोट लगी और उसके देवर को भी गहरी चोट आई, जिसके चलते उन्हें रेफर करना पड़ा।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के करीब 10 लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया।

फिलहाल थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं और घटना की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version