Home crime 50 लाख की अफीम के साथ दो तस्करों को दबोचा 

50 लाख की अफीम के साथ दो तस्करों को दबोचा 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
नापासर।तस्करों की पहचान शिवपुरी लोहावट निवासी रमेश विश्नोई व राजाराम विश्नोई के रूप में हुई है।हैड कांस्टेबल गोकुल चंद मीणा ने बताया कि दोनों मादक पदार्थों के बड़े तस्कर हैं। आरोपी हुंडई कंपनी की ऑटोमेटिक लग्जरी टक्शन कार में भारतमाला रोड़ से आए थे। नापासर थाना क्षेत्र में दोनों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास नौ किलो अफीम दूध मिला।
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह माल बीकानेर व चुरू के तारानगर में किसी तस्कर को सप्लाई करने वाले थे। रमेश विश्नोई के खिलाफ बीकानेर में पहले से एक मुकदमा है। पुलिस दोनों का क्राइम रिकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपी बीकानेर व तारानगर में किस व्यक्ति को यह अफीम सप्लाई करने वाले थे इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि इस कार्रवाई में नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह,हैड कांस्टेबल गोकुलचंद मीणा,साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल संदीप,डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह की विशेष भूमिका रही। कार्यवाई में कॉन्स्टेबल संदीप के हाथों में चोट लगी है।

Previous articleपरीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम
Next articleहेलमेट पहनकर चलाए वाहन
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version