Home crime मुहाना इलाके में युवकों से मारपीट कर जूते चटवाने का आरोप, वीडियो...

मुहाना इलाके में युवकों से मारपीट कर जूते चटवाने का आरोप, वीडियो वायरल

0

जयपुर। राजधानी जयपुर में अब बदमाश अपनी गुंडागर्दी के वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर दहशत फैला रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुहाना थाना पुलिस ने दर्ज किया है। घटना 24 दिसम्बर की है। आरोपी गणेश शर्मा ने अपने ही गांव के हरजीलाल मीणा और उसके एक अन्य दोस्त के साथ गंभीर मारपीट की। जिसे फेसबुक आईडी से लाइव भी किया।

जिसमें गणेश शर्मा सरेआम गंदी गालियां देते हुए मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। हजारी लाल मीणा ने गणेश शर्मा पर दोनों से जूते तक चटवाने का आरोप लगाया। मीणा ने कहा कि गणेश शर्मा और उनके साथियों की मारपीट से वे अभी भी दहशतजदा है। ऐसे में पीड़ित हरजीलाल मीणा ने मुहाना थाने में गणेश शर्मा समेत आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने वीडियों के जरिए मारपीट और ST-SC एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रशिक्षु आईपीएस मानसरोवर एसीपी हरिशंकर को दी। एसीपी हरिशंकर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद पुलिस के पास कई जगहों से फोन आने लगे। ऐसे में मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आधा दर्जन बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया। ऐसे में पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

दूसरी ओर बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व हरजी लाल मीणा ने गणेश शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बरा को भला बुरा कहा था। इसी का बदला लेने के लिए गणेश शर्मा ने हजारीलाल के साथ मारपीट की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है।

Previous articleआरबीएसएस कॅालेज की चौथी छात्रा ने की आत्महत्या
Next articleधौलपुर पुलिस ने दो इनामी डकैतों को किया गिरफ्तार
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version