Home crime भतीजे ने की ताई की हत्या, गलाइंडर से किए 1 दर्जन टुकड़े,...

भतीजे ने की ताई की हत्या, गलाइंडर से किए 1 दर्जन टुकड़े, आरोपी अनूज शर्मा गिरफ्तार

0

जयपुर। राजधानी जयपुर विद्याधर नगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने ताई की हथौड़े से सिर फोड़कर हत्या । इससे भी दिल नहीं भरा तो उसने गलाइंडर से महिला के शरीर के आधा दर्जन टुकड़े कर दिए। थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील की समझदारी और सतर्कता से हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला की हत्या कर दस टुकड़े किए। भतीजे अनूज शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शव के टुकड़ों को जयपुर दिल्ली बाईपास स्थित जंगल में फैंक दिया। एडीसीपी धर्मेंद्र सागर ने किया हत्याकांड का खुलासा। पुलिस ने बलांइड मर्डर केस का किया खुलासा। सागर ने बताया कि पहले आरोपी ने महिला की हथौड़े से वार की हत्या फिर गलाइंडर मशीन से किए शव के टुकड़े। फिर कट्टे में भरकर लगाया ठिकाने।

आरोपी भतीजे अनुज शर्मा ने ताई की रसोई में काम करते समय ही हथौड़ा मारकर हत्या की। फिर शव के गलाइंडर से टुकड़े- टुकड़े किए। शव के टुकड़ों को दिल्ली बाईपास के जंगल में अलग- अलग स्थानों पर फैंक दिए। इसके बाद भतीजे ने बहन को ताई की गुमशुदगी की बात बताई। बहन ने भाई को रसोई में खून साफ करते देख लिया था। रसोई में भी खून लगा था। इस पर बहन को ताई की हत्या का शक हो गया। यह देखकर बहन ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version