लोक टुडे न्यूज नेटवर्क -मुनेश धाकरे की रिपोर्ट
धौलपुर। मनिया थाना क्षेत्र के NH 44 हाईवे पर सियापुरा गांव मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ट्रैक्टर और एक पिकअप गाड़ी आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार करीब दो दर्जन से अधिक लोग थे, जिनमें से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 5-6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग किसी भात कार्यक्रम से वापस अपने शहर ग्वालियर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
