Home accident तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धौलपुर से, वीरेंद्र रावत की रिपोर्ट

धौलपुर। सदर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए,जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायल युवकों के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक रूपेश अनिकेश और आशीष सगे भाई हैं। जो रोज की तरह रीको एरिया में स्थित भोला डेयरी में काम करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में चांदपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीन युवक घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
आदित्य के बाद पुलिस में दुर्घटना के कर्म की जांच करते हुए मौके से फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version