Home accident कार नीलगाय सामने आने से असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे...

कार नीलगाय सामने आने से असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे कार चालक की मौके पर मौत हो गई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

समदड़ी। क्षेत्र के कल्याणपुर मार्ग पर एक कार नीलगाय सामने आने से असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे कार चालक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के लिए बता दे की एक कार में सवार सरूपूरा निवासी विक्रम सिंह राजपूत कल्याणपुर के लिए जा रहा था। उसी दरमियान सरूपुरा गांव से 2 किलोमीटर की दूरी पर अचानक नीलगाय सामने आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से जा टकराई टक्कर इतनी भीषण थी। कि कार के आगे के हिस्से के प्रखच्चे उड़ गए वही कल्याणपुर जोधपुर का मुख्य मार्ग होने से ग्रामीणों का आवागमन सुषारू रूप से शुरू रहता है।

जिससे कार की हालत देखकर ग्रामीणों ने तुरंत कार चालक को संभाला और इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस ने मौके पर पहुंच घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मूर्त घोषित कर दिया। वही जानकारी मिलने पर समदड़ी CI ओमप्रकाश विशनोई मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू की। वही घटना की जानकारी मिलने पर मृतक विक्रम सिंह उम्र 24 साल के पिता हरि सिंह चोहान के तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में कार्यरत है। जैसे ही बेटे की मौत की खबर मिली तो पीता सदमे में आगे और परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

क्योंकि घर में एक मात्र अकेला कमाने वाला विक्रम सिंह चौहान अच्छा लड़का था जो भगवान को कुछ और ही मंजूर था वही विक्रम सिंह चौहान के साथ ऐसा भीषण हादसा हुआ उसको क्या पता था की कल्याणपुर जाते समय इस तरीके की घटना घटित हो जाएगी भगवान के आगे किसी की मंजूरी नहीं चलती उसी रास्ते पर हर वक्त एक्सीडेंट का खतरा मंडराता रहता है। क्योंकि आगे भी कई एक्सीडेंट जैसी घटनाएं इसी रास्ते पर हो चुकी है और विक्रम सिंह चौहान भी घटना का शिकार हो चुका परिवार के लालन पालन और भरण पोषण का पूरा जिम्मा विक्रम सिंह चौहान के खंदो पर था लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था शोक संपत परिवार को भगवान इस भीषण हादसे को लेकर परिवार को संबल प्रदान करें और इस दुखदाई पीड़ा को सहन करने की भगवान शक्ति प्रदान करें वही जानकारी मिलने पर की CI ओमप्रकाश बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे और घटना का बारीकी से निरीक्षण कर आगे की जांच पड़ताल शुरू की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version