Home accident भांकरोटा डी-मार्ट के पास जेसीबी वर्कशॉप में भीषण आग

भांकरोटा डी-मार्ट के पास जेसीबी वर्कशॉप में भीषण आग

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर: जेसीबी वर्कशॉप में भीषण आग, इलाके में दहशत
जयपुर। भांकरोटा क्षेत्र में अजमेर रोड स्थित डी-मार्ट के पास एक जेसीबी वर्कशॉप में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही कई दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण वर्कशॉप में खड़े जेसीबी वाहन और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।
आग की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया, क्योंकि वर्कशॉप के पास ही पेट्रोल पंप स्थित है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।
फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं किसी के हताहत होने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version