हरित बृज सोसायटी ने विद्यालय में किया पौधारोपण

0
99
- Advertisement -

भरतपुर। ( राजेंद्र शर्मा वरिष्ठ संवाददाता )आज हरित बृज सोसायटी द्वारा संभाग के सबसे बड़े विद्यालय मास्टर आदित्येंद्र मल्टी पर्पज स्कूल में सोसायटी अध्यक्ष डा. अशोक पाराशर के निर्देशन में पौधारोपण किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि आज 75 बड़े पौधे 10 से 12 फीट ऊंचाई के लगाए गए, जिनमें पीपल,बरगद,अर्जुन,नेपाली कदम,पाखर,नीम,कचनार, गूलर आदि के पौधे लगाए गए।ये सभी पौधे लंबी आयु एवम छायादार वृक्ष होने के कारण सोसायटी द्वारा इसी प्रकार के पौधे प्रमुखता से लगाए जा रहे हैं। महासचिव सतेंद्र यादव ने आज सोसायटी सदस्यो का विद्यालय स्टाफ से परिचय कराया और सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उपाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि सोसायटी का इस सत्र में करीब 5000 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य है।. डॉ संगीता चतुर्वेदी ने बताया कि सोसायटी द्वारा वृक्षारोपण के लिए एसे पौधों का चयन किया जा रहा है जो की पर्यावरण के सबसे बड़े मित्र हैं । इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुनील चतुर्वेदी,विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश जी एवम स्टाफ,सोसायटी से शीलम सिंह,अवनीश शर्मा,अरुण जैन,धीरेंद्र सिंह,संदीप शर्मा, शंकर लाल ,सुनीता कुशवाह, कुमरपाल, आरती सिंह,लोकेश सिंघल,दिलीप गुप्ता,पवन भारद्वाज,हिमांशु ,मीना शर्मा,ब्रह्मानंद,केदारनाथ,बृजेश सिंह,हेमंत सिंह,तुलसीराम, बृजकिशोर, मोहित, रोहित जैनिथ, दीपक शर्मा द्वारा पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सोसायटी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here