Home bengaluru *आज का राशिफल – मंगलवार 19 अगस्त 2025*

*आज का राशिफल – मंगलवार 19 अगस्त 2025*

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

*श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर मनोहर दास जी महाराज*

राशियों का जीवन में बहुत महत्व है । हिंदू धर्मावलंबी  राशि में बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं। आज 19 अगस्त मंगलवार है आज का राशिफल इस प्रकार है।  जरूरी नहीं है कि है एक राशि सब पर लागू हो ,यह सिर्फ अपना अपना विश्वास है।

*मेष*
आप की कार्य शैली में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आज का दिन शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

*वृषभ*
कई अनुभव आज काम आने वाले है। आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

*मिथुन*
आप के द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने वाला है। आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा।

*कर्क*
दूसरों की निंदा से बचे। आप के व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।

*सिंह*
जो लोग आप की निंदा करते थे वे आज आप की तारीफ करते नहीं थकेंगे।आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ होना संभव है।

*कन्या*
वाहन से संबंधी खर्च बढ़ सकता है।आज आपको नए कार्य की शुरुआत नही करना चाहिए। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।

*तुला*
संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें फिर उन्हें जवाब दें। आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना मोज मस्ती संभव है।

*वृश्चिक*
अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क होंगे। आज आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा जोकि आपके मन को प्रसन्न रखेगा।

आज का धनु राशिफल : (Sagittarius Horoscope Today)
कारोबार विस्तार के योग है। पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।

*मकर*
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। और अपने पुराने विचारों का त्याग करें। आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओ को समझे। उन्हें खूब स्नेह करें।

*कुंभ*
दूसरों से किसी भी अपनों की बुराई न करें। पहले ही संबंध कमजोर है और कमजोर न करें। दिन मध्यम है। अपना व्यवहार सुधारे और अपनी बात पर कायम रहें। सम्पति लाभ संभव है।

*मीन*
परिवार के लोग आप को गलत साबित करने में लगे हैं। भाइयो द्वारा सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा। कार्यस्थल पर कार्य सुचारु रूप से चलेंगे।

*

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version