Home politics भरी सभा में मुख्यमंत्री ने पूछा क्या तबादलों के पैसे देने पड़ते...

भरी सभा में मुख्यमंत्री ने पूछा क्या तबादलों के पैसे देने पड़ते हैं?, शिक्षकों ने डोटासरा के सामने बोला हां!

0

जयपुर। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्कृष्ठ सेवा के लिए शिक्षकों का सम्मान किया। वहीं उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जब सभागार में मौजूद शिक्षकों से पूछा कि उन्होंने सुना है शिक्षकों को तबादलों के लिए पैसे देने पड़ते है। इस पर सभागार में मौजूद टीचर्स ने एक स्वर में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी के सामने ही इस बात पर जोर से हामी भर दी। मुख्यमंत्री ने फिर पूछा तो फिर से टीचर्स का जवाब हां में ही था। सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षा महकमें पर तबादलों के नाम पर पैसे लगने का आरोप लगना बड़ा गंभीर मामला है। इससे पूर्व गहलोत ने कहा था कि आज जिस तरह से गोविंद सिंह डोटासरा भाषण दे रहे है उससे लगता है ये शिक्षा मंत्री के तौर पर उनका आखिरी भाषण हो। ये बार- बार दिल्ली जाकर भी कहते है कि एक व्यक्ति एक पद का सिद्दांत लागू हो। आज की इनका भाषण भी ऐसा ही लग रहा है। मुख्यमंत्री के एक सवाल ने सारे जवाब एक साथ दे दिया। हो सकता है गहलोत जी इस भ्रम में हो की हो सकता है टीचर्स उनके सामने इस बात को नकार दे कि उन्हें तबादलों के पैसे नहीं देने पड़ते। लेकिन डोटासरा के सामने सभागार में मौजूद सभी शिक्षकों ने एक स्वर में कह दिया कि उन्हें तबादलों के लिए पैसे देने पड़ते है। वाकई में ये बहुत गंभीर मामला है। ऐसे में अब डोटासरा को एक पल भी शिक्षा मंत्री के पद पर रहने का अधिकार नहीं है। क्योंक इससे ज्यादा गंभीर आरोप कोई हो नहीं सकता। पीठ पीछे आरोप लगना अलग बात है लेकिन सामने आरोप लगना दूसरी बात है। मुख्यमंत्री जी का मजाक के अंदाज में पूछा गया सवाल ही डोटासरा और पूरे शिक्षा विभाग को कठघरे में खड़ा कर गया!

Previous articleनाबालिग ने पड़ौसी नाबालिग युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Next articleराजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी !
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version