Home latest मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि अस्पताल ने कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है। लेकिन सपा के ट्वीटर हैंडल पर बताया गया है कि आदरणीय नेता जी आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय समय पर दी जाती रहेगी। सूत्रों के मुताबिक, कल मुलायम सिंह का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था और उन्हें यूरिनरी व चेस्ट इंफेक्शन भी था। सीनियर डॉक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन नाजुक बनी हुई है। अखिलेश यादव सहित परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी ने भी मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version