Home latest आदित्यनाथ योगी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,49 विधायकों ने मंत्री पद...

आदित्यनाथ योगी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,49 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ

0

पीएम मोदी, अमित शाह , राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद

हज़ारों लोग रहे मौजूद

वसुंधरा राजे सतीश पूनियां भी रहे मौजूद

लखनऊ ।आदित्यनाथ योगी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर दूसरी बार शपथ ली। योगी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईश्वर के नाम पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।इस मौके पर केशव मौर्य और बृजेश पाठक ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सभी केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे । इस मौके पर सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल, भूपेंद्र चौधरी ,अनिल राजभर ,जतिन प्रसाद ,राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा ,योगेंद्र उपाध्याय ,आशीष पटेल, संजय निषाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ,कपिल अग्रवाल ,रविंद्र जायसवाल ,संदीप सिंह ,गुलाब देवी ,गिरीश चंद्र यादव ,धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर ,दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, अरुण कुमार सक्सेना ,दिनेश प्रताप सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु ने स्वतंत्र प्रभार के मंत्री के तौर पर शपथ ली।

वहीं मयंकेश्वर सिंह मयंक, दिनेश खटीक, संजीव गोंड, बलदेव सिंह औलख, अजीत पाल ,जसवंत सैनी ,राकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार ,बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही ,सोमेंद्र प्रताप ,अनूप प्रधान वाल्मीकि, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी ,विजय लक्ष्मी गौतम ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version