Home latest जौमेटो बॅाय पर जातिगत टिप्पणी और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

जौमेटो बॅाय पर जातिगत टिप्पणी और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

0

जाति पूछने के बाद खाना लेने से किया था इंकार

मारपीट कर मुंह पर थूंकने का है आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने जौमेटो बॅाय पर जातिगत टिप्पणी करने और मारपीट करने के दो आरोपियों को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार रात को जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट के आरोपी समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है । दोनों को डिलीवरी बॅाय से दलित होने पर मारपीट करने, मूंह पर थूंकने और खाना नहीं लेने , मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था । पुलिस जांच के बाद नामजद लोगों सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

जाति पुछकर की पिटाई

विनीत रावत जोमैटो में डिलीवरी बॉय है। विनीत शनिवार रात अजीत सिंह को खाना देने गया था। जैसे ही विनित खाना देने गया तो अजय सिंह ने जौमेटो बॅाय से नाम पूछा नाम बताने पर जाति पूछी और अजय सिंह आपा खो गया। उसने गालियां देते हुए कहा कि अब हम तु्म्हारे हाथ का छुआ खाना खाएंगे। ये कहते हुए उन्होंने खाना फैंक दिया विरोध करने पर विनित रावत के साथ मारपीट भी की। अजय सिंह के परिजनों ने भी उसके साथ मारपीट की। अजय सिंह ने तो रावत के मूंह पर गुटखा तक थूंक दिया। मामले की पुलिस में शिकायत की गई। जिसकी जांच के दो दिन बाद अजय सिंह और शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन इन दोनों की हरकत से लोगों की मानसिकता का पता लगता है कि लोग आज भी जात- पात के नाम पर कितना भेदभाव करते है।

Previous articleसंकट में उद्दव सरकार, एकनाथ शिंदे,49 बागियों के साथ
Next articleराजनीति के अनाड़ी खिलाड़ी साबित हुए उद्धव ठाकरे!
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version