लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
एनएसएस शिविर के तहत बोयडा गणेश पहुंचे छात्र, किया श्रमदान
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा |जिले के महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दूनी में संचालित एनएसएस शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों का दल बनास नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध बोयडा गणेश मंदिर पहुंचा, जहां गणेश जी के दर्शन कर देश व प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बनास नदी एवं आसपास के दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया। साथ ही बोयडा गणेश परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की और श्रमदान किया।
एनएसएस दल में महाविद्यालय निदेशक डॉ. नरेंद्र मेहरा (एडवोकेट), उपाचार्य अजय कुमार सिंह, प्रो. विकास देवतवाल, परमानंद मेहरा, शिविर प्रभारी विजय लक्ष्मी शर्मा, लक्ष्मी मेहरा, रतन सैनी, महेंद्र मेहरा, अदिति कश्यप, कुलदीप मीणा, विजय वैष्णव, गणेश साहू, अंतिमा सिंह, सुनिता दरोगा, चंद्रिका वर्मा, मयंक मीणा, दिलखुश कहार, विक्रम गुर्जर, अक्षय पांचाल, दीपक मीणा, रोहित मीणा सहित कुल 51 विद्यार्थी भ्रमण में शामिल रहे।