Home latest   ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत

  ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सांभरलेक (जयपुर)। मां शाकंभरी माता रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत के चलते 27 वर्षीय रमेश गुर्जर (डोईपूरा) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल रमेश को तुरंत उप जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर किया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर सांभरलेक थाना पुलिस हेड कांस्टेबल रमेश कुमार के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version