Home latest सुपार्श्वनाथ पार्क व स्वागत द्वार का हुआ मंत्रोचारण के साथ भव्य लोकार्पण

सुपार्श्वनाथ पार्क व स्वागत द्वार का हुआ मंत्रोचारण के साथ भव्य लोकार्पण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोकार्पण पर सुपार्श्वनाथ स्वागत द्वार, पार्क को गुब्बारों से, जैन ध्वजों एवं रंगोली से विशेष तौर से सजाया गया

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) सुपार्श्वनाथ सर्कल पर नगर निगम द्वारा निर्मित सुपार्श्वनाथ स्वागत द्वार एवं सुपार्श्वनाथ पार्क का भव्य लोकार्पण का कार्यक्रम हुआ। आज पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के परम सुयोग्य शिष्य मुनि अनुपम सागर एवं मुनि यतीन्द्र सागर महाराज के मंगल सानिध्य में मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर राकेश पाठक, पार्षदा रोमा लखवानी द्वारा सुपार्श्वनाथ सर्कल पर सुपार्श्वनाथ पार्क व स्वागत द्वार नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य का भव्य लोकार्पण मंत्रोचारण के साथ श्री महावीर दिगम्बर जैन सेवा समिति के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। मीडिया प्रभारी भागचंद पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम को प्रारंभ करने के पूर्व समाज द्वारा धर्मसभा में दीप प्रज्वलन तथा मुनियों का पाद प्रक्षालन किया गया। इस अवसर पर राकेश पाठक महापौर एवं रोमा किशोर लखानी पार्षद ने मुनिश्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अनुपम सागर महाराज ने अपने उदबोद्न बताया कि लोकार्पण से विकास की गति आगे बढती है समाज एवं कॉलोनी की विकास की गरिमा में वृद्धि होती है तथा एक नई पहचान बनती है एवं देश के विकास की प्रगति होती है। जिससे देश आगे बढता है। समिति के अध्यक्ष राकेश पाटनी ने सभी आगन्तुक अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद प्रेषित किया। समिति के सदस्यों द्वारा माला, दुपट्टा, पगड़ी से नवाजा जाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर राकेश पाठक ने बताया कि इस सर्कल के लिए जन उपयोगी महत्वपूर्ण कार्य नगर निगम द्वारा करवाया गया शहर एवं समाज के सर्वांगिण विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी और हमेशा अपना सहयोग प्रदान करता रहूंगा। लोकार्पण के अवसर पर सुपार्श्वनाथ स्वागत द्वार पार्क को गुब्बारों से, जैन ध्वजों एवं रंगोली से विशेष तौर से सजाया गया। यह जैन समाज के लिए बहुत ही सकारात्मक योगदान है। इस कार्यक्रम से सर्कल के आकर्षण, सुन्दरता में वृद्धि हुई है। इस संपूर्ण कार्य में नगर निगम के प्रशासन एवं समाज ने पुरा सहयोग किया। इससे सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की शोभा में चार चांद लग गये और सभी समाजजन ने खुशी जाहिर कर नगर निगम का आभार प्रकट किया एवं कार्यक्रम का संचालन पदमचंद काला ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में समाज एवं समिति के सभी सदस्यों निर्मल कुमार सरावगी, विनोद गोधा, सुरेन्द्र कुमार पापडीवाल, भागचन्द जैन, सुरेन्द्र काला, विनोद कुमार ठग, महेन्द्र पाटोदी, पंकज बड़जात्या, नेमीचंद गोधा, राकेश झांझरी, टिकमचंद छाबड़ा की विशेष सहभागीता रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version