Home crime श्रीगंगानगर में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 गौवंश बरामद, एक की...

श्रीगंगानगर में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 गौवंश बरामद, एक की मौत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


 ब्यूरो रिपोर्ट: मनजीत सिंह, श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर। जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में गौ तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:30 बजे अबोहरिया–भागसर लिंक रोड पर पंजाब की ओर जा रहा एक संदिग्ध वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिला।

सूचना मिलने पर गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लालगढ़ जाटान पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी।

वाहन से 14 गौवंश बरामद

तलाशी के दौरान वाहन (HR 55 AY 9797) में 14 गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए मिले। इनमें से एक गौवंश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि 13 गौवंश को सुरक्षित निकालकर गौशाला भिजवाया गया।

चालक फरार, तस्करी की आशंका

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे मामला गौ तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है।

पुलिस जांच जारी

इस मामले में विराट बजरंग दल द्वारा पुलिस को परिवाद दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय स्तर पर गौ रक्षकों और ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मृत गौवंश का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version