लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
11 दिवसीय आयोजन में होंगी 50 से अधिक विविध स्पर्धाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल):
अग्र कुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन का 5149वां जन्मोत्सव इस वर्ष 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। यह आयोजन श्री अग्रवाल समाज सम्पत्ति ट्रस्ट, भीलवाड़ा के तत्वावधान में अग्रवाल नवयुवक मंडल और अग्रवाल महिला मंडल द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम पत्रिका का विमोचन
जन्मोत्सव की आमंत्रण एवं कार्यक्रम पत्रिका का विमोचन अग्रवाल उत्सव भवन में ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद राय बंसल, उपाध्यक्ष घनश्याम मुकुंद अग्रवाल, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, सहमंत्री मुकेश पाटोदिया, कोषाध्यक्ष रवि कुमार नरेड़ी, सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मानसिंहका, महिला मंडल अध्यक्षा दीपिका निमोदिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव धीरज अग्रवाल और वेंकटेश गोयल द्वारा किया गया।
आयोजन की मुख्य झलकियां
-
22 सितंबर: भगवान श्री अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना, भव्य शोभायात्रा, महाआरती और भोजन प्रसादी से शुरुआत।
-
24-26 सितंबर: दोपहर में महिला प्रतियोगिताएं और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम।
-
28 सितंबर: खेलकूद प्रतियोगिताएं और रक्तदान शिविर।
-
29-30 सितंबर: बालक-बालिकाओं के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट एवं समयावधि प्रतियोगिताएं।
-
28-30 सितंबर (शाम): त्रिदिवसीय डांडिया महोत्सव।
-
2 अक्टूबर: भव्य रावण दहन के साथ समापन।
समाजजनों की बड़ी मौजूदगी
इस अवसर पर पूर्व ट्रस्टी ललित अग्रवाल, गोपाल बंसल, पुरुषोत्तम मोर, बद्री पंसारी, किशन बंसल, महेश अग्रवाल, पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन अध्यक्ष संजय निमोदिया, अमित नागौरी, जोन समिति पदाधिकारी भवानी शंकर दुदानी, पवन अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, सुनील क्याल, नवरत्न जैन, नरेंद्र गोयल, सुमन बंसल, संगीता अग्रवाल, अंजू शाह, पायल अग्रवाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
