Home latest जाट समाज ने धूमधाम से निकाली वीर तेजा दशमी पर भव्य शोभायात्रा 

जाट समाज ने धूमधाम से निकाली वीर तेजा दशमी पर भव्य शोभायात्रा 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ढोल-नगाड़े, घोड़े और मस्क बाजों के साथ समाजजनों ने बड़े उत्साह से लिया भाग

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल):
वीर तेजा दशमी के अवसर पर मंगलवार को जाट समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, घोड़ों और मस्क बाजों के साथ निकली इस रैली में समाजजनों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

शोभायात्रा को समाज के बड़े बुजुर्गों और गणमान्य नागरिकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विशिष्ट अतिथि और गणमान्य लोगों की मौजूदगी

कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व पार्षद शंकर लाल जाट ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी अदिति चौधरी रहीं।
इस अवसर पर हीरालाल भदाला, अंकित चौधरी, रामेश्वर जाट, रूपलाल जाट, बद्रीलाल जाट, किशन चौधरी, जोधा जाट, शांतिलाल जाट, रामपाल जाट, छोटू लाल जाट, सत्तु गुगड़, किशोर बेनिवाल, शंकर कुडी, शोभालाल तोगड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजू बरण ने किया।

रूट और समापन

शोभायात्रा हरणी महादेव से शुरू होकर तेज सिंह सर्किल, बड़ला चौराहा, कॉलेज रोड, साबुन मार्ग, रेलवे फाटक, ट्रैफिक थाना, वीर तेजा सर्किल होते हुए मुरली विलास रोड, स्टेशन चौराहा, गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र, महाराणा टॉकीज, फतेह टॉवर, सिंधुनगर से गुजरते हुए तेजाजी चौक मंदिर पर संपन्न हुई।
यहां ध्वज चढ़ाने और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

समाज की बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम में उदयलाल सोमरवाल, जमनालाल डेरू, राजू जाट, रामपूरण भोली, परमेश्वर जाट, नारायण भदाला, माधु काला, नारायण कीरतपुरा, घनश्याम, धर्मराज, पूषालाल, लेहरू जाट, लादूलाल पोडूरास, सरपंच छोटूलाल जाट, सरपंच किशन जाट, सरपंच गोपाल जाट, लक्ष्मण जाट, दिनेश जाट, राधेश्याम जाट सहित बड़ी संख्या में समाजजन और आम नागरिक शामिल हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version