Home latest शराबी रोडवेज ड्राइवर ने यात्रियों की जान जोखिम में डाली, पुलिस ने...

शराबी रोडवेज ड्राइवर ने यात्रियों की जान जोखिम में डाली, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

शराबी रोडवेज ड्राइवर ने यात्रियों की जान जोखिम में डाली

सांभरलेक (रिपोर्ट : डब्लू गोस्वामी)।
सांभर में डीडवाना डिपो की एक रोडवेज बस का ड्राइवर शराब के नशे में धुत होकर बस चलाता पाया गया। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिससे सभी की जान खतरे में पड़ गई।

यात्रियों ने ड्राइवर की हालत देखकर घबराए और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर 100 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही सांभर थाना पुलिस हरकत में आई और बस को रोकने का प्रयास किया। मगर नशे में धुत चालक ने पुलिस के इशारे को अनदेखा कर बस रोकने से इंकार कर दिया।

पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया

इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए बस को सांभर बस स्टैंड पर रोका और चालक को हिरासत में ले लिया। बस को जब्त कर लिया गया है और यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

यात्रियों की जान जोखिम में डाली यातायात नियमों को थोड़ा

पुलिस का कहना है कि चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस लापरवाह हरकत ने जहां दर्जनों यात्रियों की जान जोखिम में डाली, वहीं यातायात नियमों की भी खुली अवहेलना की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version