Home rajasthan सहायक विकास अधिकारी चिमनाराम चौधरी को दी भावभीनी विदाई

सहायक विकास अधिकारी चिमनाराम चौधरी को दी भावभीनी विदाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

प्रेम सोनी की रिपोर्ट

समदड़ी। कस्बे के पंचायत समिति परिसर में सहायक विकास अधिकारी चिमनाराम चौधरी का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।  वहीं विदाई समारोह के अवसर पर सेवानिवृत हुए चिमनाराम चौधरी का विकास अधिकारी करनाराम पटेल ने साफा माला पहनाकर बहुमान कर भावभीनी विदाई दी।

प्रमुख लोगों का भी किया गया बहुमान

विदाई समारोह में ठाकुर नटवर करण सिंह, पूर्व विधायक कान सिंह कोटडी, समदड़ी प्रधान संतोष जीनगर, सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित, उप प्रधान शैतान सिंह भाटी, तहसीलदार शैतान सिंह का भी साफा माला पहनाकर स्वागत एवं बहुमान किया गया।  वहीं प्रधान संतोष जीनगर का छोल ओढाकर बहुमान किया गया ।

41 वर्ष पंचायत राज विभाग में दिए

वही सेवानिवृत्त हुए सहायक विकास अधिकारी चिमनाराम चौधरी ने कहा कि उन्होंने 41 वर्ष पंचायती राज विभाग में दिए जिस पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी पद पर कार्यरत सेवाएं भीनमाल एवं सायला और लालाना में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर रहकर सेवाएं दी ।  जहां पर भी सेवाएं दी जनता का बहुत ही खूब सहयोग रहा आशीर्वाद रहा। जिससे यह भी पता नहीं चला की पंचायती राज विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर रहकर सेवाएं दी ।जिस पर उच्च अधिकारियों का बहुत सहयोग मिला और जनता का अपूर्व प्रेम और आशीर्वाद मिला।  इस आशीर्वाद की बदौलत कब 41 साल पूरे हुए यह पता ही नहीं चला 41 साल का सफर पंचायती राज विभाग में और उसके बाद नगर पालिका बनी तब प्रमोशन के बाद नगर पालिका के पंचायत समिति में सहायक विकास अधिकारी के पद पर अग्रसर हुआ, वहां पर भी उच्च अधिकारियों एवं कर्मचारियों का खूब सहयोग एवं आशीर्वाद मिला। जिससे कि आज जनता का अपूर्व प्रेम देखने को मिला । इससे मन भावुक हो उठा और आज 41 वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति हुआ । अब राजकीय सेवा के बाद समाज सेवा को लेकर तत्पर रहूंगा।

रथ में बैठा कर किया रवाना

वहीं सेवानिवृत होने के बाद सहायक विकास अधिकारी चिमनाराम चौधरी को ढोल नगाड़ों के साथ रथ में बिठाकर पंचायत समिति परिसर से गांजे बाजे के साथ मुख्य बाजार होते हुए उनके घर तक विदाई देकर उज्जवल भविष्य की मुंह मीठा करवा कर शुभकामनाएं दी।

यह प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस मौके पर जेठन्तरी सरपंच भंवर सिंह चंपावत, ठा,नटवर करण सिंह, पूर्व विधायक कान सिंह कोटडी, कोटडी सरपंच खेत सिंह कोटडी, सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित, समदड़ी प्रधान संतोष जीनगर, उप प्रधान शैतान सिंह भाटी, तहसीलदार शैतान सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश जीनगर, समदड़ी सरपंच प्रतिनिधि गोपाल माली सहित पंचायत समिति अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version