Home latest रूपवास में परचून गोदाम से लाखों रुपए का सामान चोरी, पुलिस ने जुटाए...

रूपवास में परचून गोदाम से लाखों रुपए का सामान चोरी, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रूपवास/भरतपुर।

रूपवास कस्बे के प्रभाकर पार्क, जहाँन नगर रोड के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने एक परचून के गोदाम को निशाना बनाया और लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया।

चोरी की घटना

चोरों ने गोदाम में प्रवेश करने के लिए छत पर चढ़कर लोहे के जाल को हटाया। अंदर जाकर उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के तार काटे और डीबीआर को उखाड़कर ले गए। साथ ही सोलर पैनल के सभी तारों को भी काट दिया।

चोरों ने लगभग:

  • 10 किलो चिरोंजी

  • 30 किलो काजू

  • 5 किलो बड़ी इलायची

  • 6 किलो छोटी इलायची

  • 30 किलो काली मिर्च
    सहित अन्य सामान चोरी किया। इसके अलावा 500 रुपए नकद भी चोरी कर ली।

पुलिस की जांच

चोरी की सूचना मिलते ही थानाधिकारी चंद्रमोहन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोदाम और आसपास बारीकी से जांच की। इसके बाद एमआईयू टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है और चोरों की तलाश कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version