Home crime रींगस में 4.20 क्विंटल नकली मावा पकड़ा,ड्राइवर गिरफ्तार

रींगस में 4.20 क्विंटल नकली मावा पकड़ा,ड्राइवर गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सीकर से योगेश ऋषिका

रींगस में 4.20 क्विंटल नकली मावे से भरी पिकअप पकड़ी, चालक गिरफ्तार

सीकर जिले के रींगस में नकली मावे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। सीकर डीएसटी टीम और रींगस पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 क्विंटल 20 किलो नकली मावे से भरी एक पिकअप को जब्त किया गया। पुलिस ने पिकअप चालक निहाल सिंह जाटव को गिरफ्तार किया है।

एएसआई सांवताराम गुर्जर ने बताया कि मावे से भरी पिकअप चौमू में सप्लाई देकर रींगस की ओर आ रही थी। सीकर डीएसटी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 52 पर नाकाबंदी कर पिकअप को रोका गया। तलाशी में भारी मात्रा में नकली मावा बरामद हुआ। यह कार्रवाई सीकर डीएसटी प्रभारी कैलाश चंद यादव के नेतृत्व में की गई।

मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची, जिसने मावे के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मावा नकली होने की आशंका जताई जा रही है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version