Home rajasthan रमजान का चांद दिखाई नहीं दिया, गुरुवार से शुरू होंगे रोजे

रमजान का चांद दिखाई नहीं दिया, गुरुवार से शुरू होंगे रोजे

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा):  बुधवार को रमजान माह का 29वां चांद दिखाई देने की शाहदत मिली। हालांकि, मौसम खराब होने के कारण नागौर में चांद स्पष्ट रूप से नहीं दिखाई दे सका। इसके बावजूद बुधवार रात तरावीह की पहली नमाज़ अदा की गई।

दरगाह के सज्ज़ादा नशीन सैयद सदाकत अली जीलानी ने बताया कि 19 फरवरी, गुरुवार को पहले रोज़े की सेहरी का समय 5:45 बजे और इफ्तार का समय 6:35 बजे रहेगा।

दरगाह के नायब सज्ज़ादा सैयद सैफुद्दीन जीलानी ने बताया कि चांद दिखाई देने की सूचना दरगाह के बड़े पीर साहब के बुलंद दरवाजे पर लगे सायरन के माध्यम से दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि रमजान और ईद जैसे त्यौहारों के चांद की सूचना देने के लिए पिछले 25 वर्षों से यह परंपरा लगातार निभाई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version