लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को राजभवन स्थित लोकभवन में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शिष्टाचार मुलाकात की।
यह मुलाकात सौजन्य भेंट के रूप में हुई। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट थी।
