Home latest राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर दी बधाई

राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर दी बधाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल बागड़े ने कहा कि शिवाजी महाराज भारतीय संस्कृति में रचे-बसे महान शासक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया। मराठा साम्राज्य में छत्रपति के रूप में उन्होंने प्रजा को योग्य और प्रगतिशील प्रशासन प्रदान कर राष्ट्र को गौरवान्वित किया।

उन्होंने शिवाजी महाराज की छापामार युद्ध शैली और रणकौशल का स्मरण करते हुए कहा कि वे केवल महान शासक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के भी बड़े पोषक थे। राज्यपाल ने जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version