Home crime राजसमंद में ई मित्र केंद्रों पर गड़बड़ी पकड़ी 12 सेंटरों पर...

राजसमंद में ई मित्र केंद्रों पर गड़बड़ी पकड़ी 12 सेंटरों पर की कार्रवाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बड़ी कार्रवाई अतिरिक्त निदेशक कीर ने 15 ई-मित्रों का औचक निरीक्षण, 12 पर गिरी गाज—अनियमितताओं पर लगी पेनल्टी।

गौतम शर्मा राजसमन्द।

राजसमंद। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, जयपुर मुख्यालय के अतिरिक्त निदेशक हिम्मत मल कीर ने राजसमंद जिले के दौरे के दौरान सख्त रुख अपनाते हुए ई-मित्र केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के 15 ई-मित्र केंद्रों एवं 2 आधार केंद्रों की जांच की गई, जिसमें 12 ई-मित्र केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर पेनल्टी लगाई गई।
सूचना प्रोधोगिकी एव संचार विभाग मुख्यालय जयपुर के अतिरिक्त निदेशक हिम्मत मल कीर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुंवारिया,भावा, मादड़ी सहित अन्य ई-मित्र केंद्रों पर निर्धारित दर सूची प्रदर्शित नहीं थी, बैनर नहीं लगे हुए थे तथा कुछ केंद्र निर्धारित स्थान के बजाय अन्य जगहों से संचालित पाए गए। इन लापरवाहियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ई-मित्र संचालकों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इसके साथ ही अतिरिक्त निदेशक ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न ई-गवर्नेंस योजनाओं की समीक्षा की तथा आमजन को पारदर्शी, समयबद्ध और निर्धारित दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और ई-मित्र संचालकों में नियमों की पालना को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version