लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया माल्यार्पण, गूंजे देशभक्ति के नारे
रिपोर्टर: प्रियंका माहेश्वरी
प्रतापगढ़। नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ की ओर से शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और भारत की आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम इंदिरा कॉलोनी स्थित पार्क में हुआ, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की तस्वीर तथा इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “सरदार पटेल अमर रहे”, “इंदिरा गांधी अमर रहे” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए।
कांग्रेस नेताओं ने रखे विचार
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उदयलाल अहीर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कुलथाना, नगर कांग्रेस महासचिव मनोज सांखला, ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद जैन खेरोट, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश मारवाड़ी, नगर प्रवक्ता अभय गंधर्व, पार्षद आशीष शर्मा, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव अमान गोरी, जिला युवा कांग्रेस महासचिव वासु कजानी, पार्षद प्रत्याशी नाहर खां, सोनू वैरागी, राघवेंद्र सिंह, और नगर युवक कांग्रेस महासचिव अर्पित राजसोनी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।