Home latest पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा बने AICC अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक

पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा बने AICC अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक

0
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
नई दिल्ली/ जयपुर ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अनुसूचित जाति विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा को नेशनल कोऑर्डिनेटर (राष्ट्रीय समन्वयक) नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद प्रशांत बैरवा ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा —
 “मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व — राहुल गांधी , AICC अध्यक्ष  मलिकार्जुन खड़गे , AICC महासचिव  प्रियंका गांधी , संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल , पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , AICC महासचिव सचिन पायलट , प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा , के. राजू जी, तथा विशेष रूप से AICC SC विभाग के अध्यक्ष आदरणीय राजेन्द्र पाल जी — का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूँ।”
उन्होंने आगे कहा — “मैं कांग्रेस पार्टी के आदर्शों और नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा और पार्टी के हाथों को मजबूत करने के लिए सतत कार्य करता रहूँगा।”
प्रशांत बैरवा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और सामाजिक न्याय तथा दलित वर्गों के उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। प्रशांत बैरवा को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए जाने के साथियों ने बधाई देने वालों को ताता लग  उन्हें फोन पर सोशल मीडिया और उनके आवास पर पहुंचकर लोग माला पहनकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।
Screenshot

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version