Home latest पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गयी।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गयी।

0

भरतपुर। जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में जिला कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का 34वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
जिला संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। उन्होंने देश में मतदान करने की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करके भारतीय लोकतंत्र में युवाओं को स्थान दिलाया। वक्ताओं ने उन्हें सादगीपूर्ण जीवन जीने वाला राजनेता तथा स्पष्ट वक्ता भी बताया। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य, जिला, शहर तथा अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी सहित जन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।इसी क्रम में बयाना क्षेत्र में भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा की अध्यक्षता में स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर विभिन्न जगहों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन सेवर ब्लाक अध्यक्ष दीनदयाल जाटव ने किया। कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का सामूहिक मौन भी रखा गया।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य साहब सिंह एडवोकेट, प्रशांत उपाध्याय, सतीश सोगरवाल, जगदीश बंजी, भगवान कटारा, दयाचंद पचौरी,हरस्वरूप सरपंच, निरंजन जघीना, पार्षद मुकेश पप्पू, राकेश पठानिया, अशोक तांबी, सुरेश पदयात्री,बशीर खान,गजराज सिंह, रमेश धावई, राजेंद्र सारस्वत, प्रेम सिंह प्रजापत,ओम प्रकाश लौकी, भरत गादोली,चंद्रभान फौजदार, गंगाराम पाराशर, अशोक लवानिया, मुस्ताक अहमद, जीवनलाल शर्मा,प्रभाव सरपंच,अनुभव शेरू सहित काफी कार्यकर्ता शामिल रहे।
वाइट योगेश सिंघल संगठन महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी भरतपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version