लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी, पीसांगन (अजमेर)
पीसांगन। अमित शाह द्वारा जयपुर में नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीसांगन थाना परिसर में वी.सी. के माध्यम से किया गया।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर, प्रधान दिनेश नायक, विकास अधिकारी सोहनलाल डारा, थानाधिकारी प्रहलाद सहाय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, महिला सखियां और सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने केंद्रीय गृह मंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और नए आपराधिक कानूनों से जुड़े प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। इस प्रसारण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आमजन और प्रशासनिक अधिकारियों को कानूनों की जानकारी उपलब्ध कराना था।
