लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
मुख्य सचिव ने किया वीसी के माध्यम से पर्यवेक्षण
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क | पीसांगन (अजमेर)।
स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी।
पीसांगन क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में आज पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
रामपुरा डाबला में आयोजित इस जनसुनवाई का मुख्य सचिव स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से पर्यवेक्षण किया गया।
जनसुनवाई में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर, बीडीओ सोहनलाल डारा, सरपंच सीमा चौधरी, वीडीओ मनीष जेसवानी सहित उपखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के नजदीक लाना और ग्राम स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
