लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
7 फरवरी तक दर्ज कराई जा सकेंगी आपत्तियां
उनियारा (निर्मल गुप्ता)। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलाई के पंचायत भवन परिसर में निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता सूचियों के प्रकाशन हेतु वार्ड सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।
ग्राम पंचायत पलाई के वार्ड संख्या 1 से 9 तक की वार्ड सभाओं में संबंधित वार्डों की मतदाता सूचियों को ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। इसके पश्चात विधिवत रूप से मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया।
इस अवसर पर बीएलओ राकेश धाकड़ एवं मुरारीलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में यदि किसी मतदाता को नाम, उम्र, पता अथवा अन्य विवरण में कोई त्रुटि या आपत्ति हो तो वह 7 फरवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज करवा सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि 1 एवं 2 फरवरी को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन करने अथवा नाम हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।
वार्ड सभा में प्रशासक लादूलाल रैगर, बीएलओ भगवान सहाय शर्मा, वार्डपंच सोजीलाल गुर्जर, कालूराम धाकड़, शोजीलाल धाकड़, आशाराम सैन, हनुमान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
