Home rajasthan ओमप्रकाश प्रथम जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे

ओमप्रकाश प्रथम जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे

0

*जोधपुर में ओमप्रकाश होंगे कमिश्नर, राजेश रेंज आईजी:फलोदी में कुंदन व ग्रामीण में टोगस एसपी

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क- दयाल सिंह सांखला ब्यूरो चीफ

*जोधपुर* ।राज्य सरकार की ओर से लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक साथ आईपीएस अधिकारियों की जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में जोधपुर के कमिश्नर भी बदल दिए गए हैं इसके अलावा जोधपुर रेंज आईजी सहित कमिश्नरेट के ईस्ट और वेस्ट जिलों के डीसीपी भी बदल दिए गए हैं

जोधपुर रेंज आईजी राजेश मीणा व पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश प्रथम होंगे। DCP पूर्व अमित जैन व पश्चिम विनीत कुमार बंसल होंगे। वहीं ग्रामीण SP नारायण टोगस व फलोदी SP कुंदन कंवरिया होंगे

नए कमिश्नर ओमप्रकाश प्रथम का बीकानेर रेंज आईजी के पद से ट्रांसफर किया गया है। जबकि वर्तमान जोधपुर पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह का ट्रांसफर अजमेर रेंज IG के पद पर किया गया है। जोधपुर रेंज के आईजी राजेश मीणा होंगे। जबकि वर्तमान रेंज IG विकास कुमार का महानिरीक्षक पुलिस आतंकवाद निरोधक दस्ता ATS जयपुर में किया गया है

नारायण टोगस जोधपुर ग्रामीण एसपी होंगे। जबकि राममूर्ति जोशी को एटीएस जयपुर में डीआईजी लगाया गया है

जोधपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी को उप महानिरीक्षक पुलिस आतंकवाद निरोधक दस्ता ATS जयपुर में लगाया गया है। अब नारायण टोगस जोधपुर ग्रामीण पुलिस के अधीक्षक होंगे। उनका पुलिस अधीक्षक पद नागौर से ट्रांसफर किया गया है। फलोदी एसपी पूजा अवाना को पाली SP के पद पर लगाया गया है जबकि फलोदी में कुंदन कंवरिया को लगाया गया है। उनका पुलिस उपायुक्त क्राइम पुलिस आयुक्तालय जयपुर से ट्रांसफर किया गया है।

राजेश मीणा आईजी रेंज जोधपुर व विकास कुमार को आईजी एटीएस जयपुर लगाया गया है

इसके अलावा शाहीन सी को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात पुलिस आयुक्तालय जोधपुर, पुलिस अधीक्षक बालोतरा अमित जैन को पुलिस उपायुक्त पूर्व पुलिस आयुक्तालय जोधपुर, विनीत कुमार बंसल को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से पुलिस उपायुक्त पश्चिम के पद पर लगाया गया है

जबकि वर्तमान में पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज को DCP जयपुर शहर दक्षिण के पद पर लगाया गया है। जबकि पुलिस उपायुक्त ईस्ट आलोक श्रीवास्तव को उपमहानिरीक्षक पुलिस कार्मिक पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है। सतनाम सिंह को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी से पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर के पद पर लगाया गया है

विनित कुमार बंसल को डीसीपी वेस्ट जोधपुर व राजर्षि राज वर्मा को डीसीपी जयपुर साउथ लगाया गया है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version