जयपुर । प्रदेश में सुशासन के लिए राज्य सरकार पंचायत स्तर पर प्रशासनिक इकाइयों का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में झुंझुनू जिले के नवलगढ़ में मिनी सचिवालय की स्थापना की जाएगी ।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिनी सचिवालय की विस्तृत परियोजना डीपीआर के प्रस्ताव को अनुमोदित किया है ।गहलोत की स्वीकृति से डीपीआर के अनुसार मिनी सचिवालय की स्थापना में 11 करोड रुपए का खर्च होगा ।इस 11 करोड़ से 5426 वर्ग मीटर में निर्माण कार्य होगा। जहां विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय संचालित होंगे। इससे आम जन को राहत मिल सकेगी । लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा । आपको बता दें कि यह घोषणा मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट घोषणा में की थी। झुंझुनू ,नवलगढ़ और आसपास के लोगों को राहत मिलेगी।
