Home latest अशोक गहलोत ने की नरेश मीणा से अनशन तोड़ने की अपील, समर्थकों...

अशोक गहलोत ने की नरेश मीणा से अनशन तोड़ने की अपील, समर्थकों ने कहा– खुद जाकर करवाएं पहल

0
नरेश मीणा को मिला अशोक गहलोत का समर्थन समर्थकों ने कहा– खुद जाकर करवाएं पहल
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झालावाड़ में स्कूल गिरने से मारे गए बच्चों के परिजनों को अधिक मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर चल रहे नरेश मीणा के अनशन का समर्थन करते हुए उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की है। गहलोत ने कहा कि नरेश मीणा की भावना जनता तक पहुंच गई है और अब लंबे समय तक अनशन जारी रखने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, “नरेश मीणा पिछले 11 दिन से अनशन पर हैं। उनकी भावना अच्छी है, वे हादसे में मारे गए बच्चों के परिजनों को अधिक मुआवजा दिलाना चाहते हैं। लेकिन लंबे समय तक अनशन जारी रखने से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।”
समर्थकों की प्रतिक्रिया
गहलोत की इस अपील के बाद नरेश मीणा के समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री से कहा कि यदि वे वास्तव में चाहते हैं कि नरेश मीणा अनशन तोड़ें तो उन्हें खुद पहल करनी चाहिए और अस्पताल पहुंचकर नरेश मीणा से मिलकर उनका अनशन तुड़वाना चाहिए।
कई समर्थकों ने यहां तक कहा कि “नरेश मीणा युवाओं की आवाज हैं, गहलोत की अपील सराहनीय है लेकिन बेहतर होगा कि वे व्यक्तिगत रूप से अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात करें।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version