लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन में नागौर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सीओ नागौर आईपीएस जतिन जैन के नेतृत्व में 7 पुलिस टीमों ने एक साथ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा।
7 थानों की संयुक्त कार्रवाई
अभियान के तहत सदर नागौर, गोटन, जसनगर, खाटूबड़ी, जायल, सुरपालिया और डीएसटी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 9 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
भारी मात्रा में शराब बरामद
पुलिस कार्रवाई में कुल 847 देशी पव्वे, 73 अंग्रेजी पव्वे, 92 बीयर बोतलें तथा अन्य शराब की बोतलें बरामद की गईं। कई स्थानों से अलग-अलग ब्रांड की देशी और अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई।
इन स्थानों पर हुई कार्रवाई
- सदर नागौर: झाडीसरा निवासी महेंद्रसिंह राजपूत से 128 देशी पव्वे और 8 बीयर बोतलें बरामद
- गोटन: हरसोलाव निवासी कुनाराम मेघवाल से 55 पव्वे, तथा रामअवतार बावरी से 60 पव्वे देशी शराब
- जसनगर: बाबूलाल कुमावत से 52 पव्वे देशी शराब
- खाटूबड़ी: अज्ञात स्थान से 144 पव्वे देशी शराब
- जायल: दिनेश दुगस्ताऊ से 48 पव्वे देशी शराब
- सुरपालिया: अमरसिंह झटेरा से 138 पव्वे देशी शराब
- अन्य स्थानों से भी बड़ी मात्रा में देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई
पुलिस का सख्त संदेश
एएसपी आशाराम चौधरी ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब कारोबार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान तेज किए जाएंगे।