Home latest नागौर में पंचम सामूहिक विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन

नागौर में पंचम सामूहिक विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

2.5 किमी लंबी बारात आज निकलेगी

नागौर (प्रदीप कुमार डागा): सैनिक क्षत्रिय माली सामूहिक विवाह समिति द्वारा आयोजित पंचम सामूहिक विवाह महोत्सव बुधवार को घृतपान की रस्म के साथ शुभारंभ हुआ। सुबह सात बजे से ही वर–वधू अपने-अपने परिजनों के साथ माली समाज संस्थान पहुंचने लगे, और पांच बीघा परिसर खचाखच भरा दिखाई दिया।

समिति ने पहले ही सभी जोड़ों को निर्देश दिया था कि पंडाल में अधिकतम 15-15 परिजन ही साथ लाएं, जिससे भीड़ के बावजूद कार्यक्रम व्यवस्थित रहा। सवा आठ बजे तक पहले 70 वधुओं और बाद में 70 वरों को वैदिक रीति-विधान के अनुसार घृतपान कराया गया। पंडित सुनील दाधीच के नेतृत्व में करीब तीन घंटे तक चली रस्मों के बाद दोपहर में महिलाओं के सानिध्य में विनायक पूजन किया गया, जिसमें पारंपरिक लोकगीतों के साथ उत्सव का माहौल बना।

शाम सात बजे गैर-डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें नागौर, ताऊसर, चेनार, रोल, सालवा सहित विभिन्न गांवों के समाज बंधुओं ने भाग लिया।

मुख्य आकर्षण:

  • 70 जोड़े बुधवार को फुलरिया दूज के अवसर पर दांपत्य जीवन में प्रवेश करेंगे।

  • प्रातः 8 बजे माली समाज भवन से 70 दूल्हों की घोड़ी पर एक साथ 2.5 किलोमीटर लंबी बारात निकलेगी।

  • बारात शहर के प्रमुख मार्गों से राउमावि चेनार स्थित विवाह स्थल पहुंचेगी। मार्ग में पुष्पवर्षा की जाएगी और लगभग 10,000 बाराती शामिल होंगे।

  • विवाह स्थल पर पंडित सुनील दाधीच के मार्गदर्शन में पाणिग्रहण संस्कार पूर्ण विधि-विधान से संपन्न होगा।

कार्यक्रम में भामाशाह रामवल्लभ भाटी, बलदेवराम भाटी, समिति अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा, हैदराबाद माली समाज के पूर्व अध्यक्ष रामपाल देवड़ा, उपाध्यक्ष देवकिशन सोलंकी, सचिव सूरजमल भाटी, कोषाध्यक्ष कैलाश गहलोत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version