लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को विद्याधर नगर स्थित स्मृति स्थल पहुंचकर पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य तथा नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने स्व. भैरों सिंह शेखावत के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान की राजनीति में जनसेवा, विकास और सुशासन की नई दिशा दी। उनके आदर्श और कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं।