लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिवार सहित आज मुख्यमंत्री निवास पर गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर राजस्थान की समृद्धि तथा प्रदेशवासियों के सुख-शांति की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी और गौमाता की महत्ता का संदेश दिया था। गौमाता हमारी संस्कृति की आधारशिला हैं और राजस्थान की कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर गोवंश के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।