लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जैसलमेर/जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति मुर्मु राजस्थान की दो दिवसीय यात्रा पर आई हैं और 27 फरवरी को पोकरण में आयोजित वायुशक्ति-2026 अभ्यास में भाग लेंगी।