Home latest मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का किया स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का किया स्वागत

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई और राज्य एवं देश में रेल संपर्क को मजबूत करने पर सकारात्मक चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री का दुपट्टा ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रेलवे विकास से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय संपर्क को भी नई गति मिलेगी। केंद्रीय रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना करते हुए राज्य में रेलवे परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और समन्वय से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में रेल संपर्क विस्तार, नई रेल परियोजनाओं, और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर विचार-विमर्श हुआ।
यह भेंट राजस्थान में रेल अवसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है, जिससे राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version