लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नावां शहर | रिपोर्टर: मनीष पारीक
नावां शहर | नावां–मीठड़ी रोड स्थित सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, तार्किक क्षमता और बौद्धिक दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन के लक्की गौड़ ने बताया कि परीक्षा में चयनित योग्य विद्यार्थियों को कुल 51 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। यह परीक्षा 8 मार्च 2026 को मीठड़ी में आयोजित होगी।
परीक्षा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 11 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक किए जाएंगे। इच्छुक अभिभावक और विद्यार्थी बचपन स्कूल, सीकर रोड, नावां में संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं।
इस प्रतियोगिता में नावां, पांचोता, भगवानपुरा, चौसला, गुढ़ा, मारोठ, खुशियां, डाबसी, ठटाना, लोहराणा, पिपराली, सावंतगढ़, सोलाया, बवली गुढ़ा, मांगलोदी, मीठड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रवेश के बाद विद्यार्थियों को अनुभवी और योग्य फैकल्टी द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन कर उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए अभिभावकों से शीघ्र संपर्क करने की अपील की गई है।
