Home crime डोडा पोस्त सहित तस्कर मेहबूब अली गिरफ्तार

डोडा पोस्त सहित तस्कर मेहबूब अली गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी

पीसांगन (अजमेर) पीसांगन पुलिस ने लेसवा सरहद पर कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से 26.164 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने अलीपुरा निवासी सप्लायर मेहबूब अली को गिरफ्तार कर बोलेरो वाहन जब्त किया।

थानाधिकारी सरोज चौधरी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच पुष्कर थानाधिकारी विक्रम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में  जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version