Home crime लॉरेंस बिश्नोई गैंग की रंगदारी वसूली गैंग के 11 गुर्गे गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की रंगदारी वसूली गैंग के 11 गुर्गे गिरफ्तार

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर से बड़ी क्राइम ब्रेकिंग
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार
91 लाख नकद, कार बरामद — 7 और आरोपी गिरफ्तार
मनजीत सिंह | ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर से रंगदारी और अवैध वसूली के एक बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े इस मामले में पुलिस ने अब तक करीब 91 लाख रुपये की नकदी और एक कार बरामद करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रायसिंहनगर पुलिस को यह बड़ी सफलता अनुसंधान अधिकारी एएसपी भंवरलाल के नेतृत्व में मिली है। इससे पहले इस प्रकरण में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जिनसे गहन पूछताछ के बाद 7 और आरोपियों को दबोचा गया।
गिरफ्तार किए गए नए आरोपी
जयमल – निवासी 32 पीएस सांवतसर
जयपाल – निवासी 32 पीएस सांवतसर
मनीष – निवासी सूरतगढ़
घनश्याम – वार्ड नंबर 04, सूरतगढ़
बलविंद्र उर्फ विनोद – निवासी 44 आरबी, हाल 12 पीएस
मनीष शर्मा उर्फ मानविन्द्र – निवासी महादेववाली, हाल 465 आरडी, थाना छतरगढ़
साहिल – निवासी कुम्हारावाली
️‍♂️ कैसे चलता था रंगदारी का नेटवर्क?
पुलिस जांच में सामने आया है कि साहिल उर्फ शन्टी और अक्षय, कुख्यात अपराधी आरजू बिश्नोई और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते थे। ये आरोपी लोगों को जान से मारने की धमकी देकर संगठित आपराधिक गैंग के जरिए फिरौती वसूलते थे।
वसूली गई रकम को मनीष बिश्नोई (सूरतगढ़) के माध्यम से कुलदीप कुमार और उसके पुत्र योगेश तक पहुंचाया जाता था। इसके बाद यह राशि ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों से फरार अपराधियों तक पहुंचाई जाती थी, जिसका उपयोग हथियार खरीदने और फरारी काटने में किया जाता था।
91 लाख की रकम का बड़ा खुलासा
पुलिस के अनुसार जब्त की गई 91 लाख रुपये की नकदी, आरजू बिश्नोई और साहिल उर्फ शन्टी द्वारा वसूली गई रंगदारी की रकम है। सभी आरोपी अलग-अलग तरीकों से सहयोग करते हुए संगठित अपराध, आपराधिक षड्यंत्र और फिरौती वसूली में शामिल पाए गए हैं।
पुलिस रिमांड और आगे की कार्रवाई
सभी आरोपियों को 7 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस लगातार गहन पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
 कई राज्यों में फैला है गैंग का आतंक
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मुंबई सहित कई राज्यों में बड़े व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर करोड़ों की रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version