Home latest लोसल में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

लोसल में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

ओम प्रकाश सैनी

 लोसल (सीकर)। कस्बे के मदन गौशाला परिसर में इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय इस संगीतमय कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

कथा के पांचवें दिन व्यास पीठ से कथावाचक माधवाचार्य महाराज ने माखन चोरी लीला, गोवर्धन लीला एवं छप्पन भोग प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उनके भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए।

कथा का शुभारंभ 21 मई को कस्बे के गणेश मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुआ, जो मदन गौशाला तक निकाली गई थी। पहले चार दिनों में कथावाचक द्वारा श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया, जिनमें माहात्म्य कथा, सुखदेव-परीक्षित चरित्र, वराह अवतार, कर्दम चरित्र, सती चरित्र, ध्रुव-जड़ भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, नृसिंह अवतार, गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, राम-कृष्ण अवतार और नंदोत्सव प्रमुख रहे।

यह कथा दिवंगत नवरंग लाल गौड़, रुक्मिणी देवी गौड़ एवं जुगल किशोर गौड़ की स्मृति में आयोजित की जा रही है। आयोजन सरिता देवी गौड़, कमल किशोर गौड़ एवं श्रीकांत गौड़ के सौजन्य से किया जा रहा है।

कथा का समापन 27 मई को किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version