लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। आगामी ईद-उल-अज़हा (बकरा ईद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पादूकलां पुलिस थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता रियांबड़ी उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने की, जबकि डेगाना पुलिस उपाधीक्षक जयप्रकाश बेनीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपखंड अधिकारी सुखाड़िया ने कहा कि सभी समुदाय आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
पुलिस उपाधीक्षक जयप्रकाश बेनीवाल ने कहा कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बैठक में थाना प्रभारी श्रवणराम बिश्नोई, एसआई जुगल किशोर, एएसआई सीताराम बिश्नोई, लक्ष्मण चौधरी, संजय शर्मा, रामनारायण, प्रकाश बसवन्ना, रामावतार, गंगाराम, राजूराम डांगा, कालू खां, अन्नाराम पंवार, तयब मोहम्मद, सत्यनारायण वैष्णव, भंवर सिंह राठौड़, भंवरलाल गोरा, खाकीराम प्रजापत, रिछपाल डांगा, महेंद्र योगी, प्रेमसुख सांगवा, इलियास खान, अमन खान सहित अनेक सीएलजी एवं शांति समिति सदस्य मौजूद रहे।